ग़ाज़ीपुर

पारा गांव में पहुंचे कृषि वैज्ञानिकों ने धान फसल को जांचा परखा

किसान जनार्दन राय के खेत पर धान की सीधी बुवाई का फील्ड विज़िट किया

गाजीपुर।क्षेत्र मरदह के पारा गांव में इरी सार्क आई.आर.आर. आई.-एस.ए.आर.सी.अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान केंद्र वाराणसी और कृषि विज्ञान केंद्र ग़ाज़ीपुर के वैज्ञानिकों द्वारा लगाये गये धान की सीधी बुवाई (डीसीआर)का फील्ड विज़िट अंतर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान आई.आर.आर.आई. के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.आर.के.मलिक,डॉ.अजय एवं विपिन कुमार ने गाँव के किसान जनार्दन राय के खेत पर धान की सीधी बुवाई का फील्ड विज़िट किया।इस दौरान वैज्ञानिकों ने खेत में धान की स्थिति का अवलोकन किया और डीसीआर तकनीक को पानी,समय एवं श्रम की दृष्टि से लाभकारी बताया।उन्होंने किसानों को खरपतवार प्रबंधन और पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग पर भी मार्गदर्शन दिया।फसल प्रदर्शन को देखकर वैज्ञानिकों ने संतोष व्यक्त किया और कहा कि यह तकनीक जलवायु अनुकूल और टिकाऊ कृषि की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।जिला में लगभग 55 एकड़ धान की सीधी बुवाई की गयी है।यह दौरा क्षेत्रीय किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button