ग़ाज़ीपुर

कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़:कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम

मुख्यमंत्री आए थे लेकिन जनपद के आधारभूत समस्याओं को दरकिनार किए

गाजीपुर।मरदह ब्लॉक के न्याय पंचायत नसरतपुर के बरही गांव में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक संपन्न हुई जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि मुख्यमंत्री आए थे लेकिन जनपद के आधारभूत समस्याओं को दरकिनार करके हवा हवाई समीक्षा की गई।हमें संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना है हर बूथ पर दो बीएलए और एक बूथ अध्यक्ष बनाना है फिर उसकी कमेटी बनानी है न्याय पंचायत अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष और मंडल की कमेटी का गठन कर पूरे ब्लॉक में एक मजबूत संगठन बनाकर 2027 के लिए अभी से कमर कस कर तैयार हो जाना है कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है जिस तरह मुख्यमंत्री के आने पर सरकार के इशारे पर तानाशाह प्रशासन के लोगों ने मेरे आवाज को दबाना चाहे लेकिन हम कांग्रेस के सिपाही हैं डरने वाले लोग नहीं है जनता की समस्याओं को लेकर सड़क पर लड़ेंगे और 2027 में कांग्रेस की सरकार बनाना है बीजेपी को उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेंकना है एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि जननायक राहुल गांधी जी लगातार जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर सदन तक लड़ रहे हैं हमारे नेता प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी लगातार संगठन की मजबूती को धार देते हुए जनता की समस्याओं को लेकर लड़ रहे हैं हमें भी बूथ से लेकर जिले स्तर पर संगठन को मजबूत करना है और इसी संगठन के बल पर देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि किसी भी सूरत में संगठन में लापरवाही नहीं होनी चाहिए हमें मजबूत लोगों को संगठन में जोड़ना है क्योंकि संगठन ही हमारी रीढ़ है बीजेपी सरकार संविधान बदलना चाहती है एक-एक कार्यकर्ता को इसके लिए खड़ा होना है और जब तक हमारी सरकार नहीं बनेगी तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे संविधान की रक्षा के लिए एक-एक कार्यकर्ता को खड़ा होना होगा।इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश भारती, जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता,ज्ञान प्रकाश सिंह,जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह,हामिद अली,विद्याधर पांडेय, रामनगीना पांडेय,सतीश उपाध्याय,अखिलेश यादव,ओमप्रकाश पासवान,महबूब निशा,सुमन चौबे,किरन गौतम, गुलवास यादव,गुड्डू अंसारी,राजू राम,शंकर राम,शशिकांत कुमार,गौरी शंकर,संजय सिंह,बृजेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button