ग़ाज़ीपुर

मुहर्रम व सावन मास त्योहार को लेकर धर्म गुरूओं व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से हुई वार्ता

मुहर्रम व सावन मास त्योहार को लेकर धर्म गुरूओं व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से हुई वार्ता

गाजीपुर।मरदह स्थानीय थाना परिसर में वृहस्पतिवार को पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें आगामी मुहर्रम व सावन मास को लेकर धर्म गुरूओं व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से विचार-विमर्श किया गया।त्यौहार मुहर्रम और श्रावण मास को ध्यान में रखते हुए क्षेत्राधिकारी अनिल चन्द्र तिवारी के निर्देश पर थाना प्रभारी संतराम यादव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई।बैठक में शांति सद्भाव भाईचारा व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।थाना प्रभारी संतराम यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की छिटपुट घटनाओं से बचा जाए।उन्होंने सभी समुदायों से अपील की किसी भी अन्य धर्म के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग न करें।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुहर्रम के अवसर पर बाहरी लोगों के आगमन की जानकारी थाने को अवश्य दें।आग्रह किया कि यदि कोई अराजक तत्व नजर आएं या कोई संदिग्ध गतिविधि हो,तो तुरंत पुलिस को सूचित करें,ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।साथ ही साथ कहां कि कोई भी नया प्रायोजन नहीं करना है जो पहले से निर्धारित समयावधि और चिन्हित जगह रास्ते हैं उसका सभी को अमल करना है।अन्यथा कि स्थिति में हम कानून कारवाई करने के लिए बाध्य होंगे।इस मौके पर उप निरीक्षक रामकुमार दूबे,उप निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार ओझा,उप निरीक्षक अवधेश राय,सीताराम यादव प्रधान,सुदर्शन यादव प्रधान, नितेश गोड़ प्रधान,अब्दुल सलाम,वसीम,राकेश पाण्डेय, सद्दाम,वशीर अहमद,शमसुद्दीन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button