ग़ाज़ीपुर

जनपद के कई मार्गों पर डग्गामार वाहन बेखौफ होकर सड़को पर दौड़ रहे

डग्गमार वाहनों के कारण जहां टैक्स चोरी को लेकर विभाग को लाखो रूपए महीना की चपत लग रही

गाजीपुर।जनपद के कई मार्गों पर डग्गामार वाहन बेखौफ होकर सड़को पर दौड़ रहे हैं।डग्गमार वाहनों के कारण जहां टैक्स चोरी को लेकर विभाग को लाखो रूपए महीना की चपत लग रही है।वहीं परमिटधारी वाहन स्वामियों को भी इसका नुकसान उठाना पड़ रहा हैं।सम्बंधित विभागो द्वारा कार्रवाई न किए जाने से परमिटधारी वाहन स्वामियों में भी खासा रोष बना हुआ है।हालाकिं डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने के लिए पूर्व में कई‌ बार संबंधित विभाग से शिकायत भी किया गया बावजूद इसके विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा है।जिले के विभिन्न मार्गों पर इन दिनों डग्गामार वाहनों का राज चल रहा है।जनपद मुख्यालय से अलग-अलग स्थानों को जाने वाले रास्तों पर चालक डग्गामार वाहनों को बखौफ तरीके से चला रहे है।मरदह क्षेत्र के‌ म‌ऊ-गाजीपुर,मरदह कासीमाबाद, मरदह-जलालाबाद,मटेंहू-सलामतपुर,बरही-बोगना,मरदह -कोड़री, मरदह-महाहर धाम,भड़सर-वेदबिहारी चट्टी,बिरनो-कहोतरी- बौरी,हैदरगंज-चौथी,आदि मार्गों पर टोटो,टाटा मैजिक,मैक्स, थ्री व्हीलर,जीप,आटो,ई-रिक्शा आदि सहित कई प्रकार के डग्गामार वाहनों की भरमार है।पहले से ही टूूटी सड़कों की खस्ता हालत होने के बाद डग्गामार वाहन भूसे की तरह लोगों को ठूंस कर उसके बाद अगल बगल लटका कर खूब आवागमन कर रहे हैं। बिना के दिन रात सड़कों पर फरार्टा भरते हुए वाहन आएं दिन दुर्घटना को दावत देते हुए यात्रियों के जान जोखिम में डालने पर तूले हुए हैं।वाहन चालक आवश्यकता से अधिक सवारियों को अपने वाहन में ज़बरदस्ती झांसा देकर बैठाते हैं, फिर उनसे मुंह मांगा किराया न मिलने पर बदसलूकी भी करते हुए नजर आते हैं, साथ ही साथ गाजीपुर-मऊ पर सैकड़ों वाहन दिन रात मानकों को तोड़ कर सवारियां का‌ आवागमन करा रहे हैं जिसके कारण रोडवेज विभाग को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।डग्गामार वाहनों के चलने के कारण रोड़वेज को घाटे के अनुमान लगाए जा रहे है।सूत्रों की माने तो इन डग्गामार वाहनों की वजह से परिवहन विभाग को प्रतिमाह लाखो रूपए की चपत लग रही है।मरदह- कासीमाबाद व बिरनो-जलालाबाद पर थाने के ठीक सामने से ओवरलोड सवारी वाहन दिन रात गुजरते हैं लेकिन, पुलिस भी रोक टोक नही करती,कारण मामला परिवहन विभाग हैं इस कारण वाहन चालकों के हौसले बुलंद हैं।डग्गामार वाहनों से जहां रोडवेज को घाटे का सामना करना पड़ रहा है,वही परमिटधारी वाहन मालिकों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा हैं।डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने के लिए कुछ दिनों पहले मार्ग पर चलने वाली बसों के चालक, परिचालक व स्वामियों द्वारा शिकायत भी किया गया।लेकिन संभागीय परिवहन अधिकारी ने कुछ वाहनों पर कार्रवाई कर अपने काम की इतिश्री कर ली।क्षेत्र के‌ अरविन्द कुशवाहा,सुरेन्द्र चौहान,अजय यादव,अंश यादव,सीताराम पाण्डेय,मनीष विश्वकर्मा,ने बताया कि जनपद के अलग-अलग मार्गो पर चलने वाले डग्गमार वाहन जहां परिवहन विभाग को चपत लगा रहे है वहीं इन वाहनों में सफर करने वाले यात्रियों से अधिक किराया वसूलने के साथ ही उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट करने तक पर उतारू हो जाते है।जिस वजह से कई यात्रियों द्वारा भी ऐसे वाहनों पर अंकुश लगवाए जाने की मांग कई बार की जा चुकी है।लेकिन सब कुछ अनदेखा कर दिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button