अंतर्राष्ट्रीय

पप्पू जायसवाल के आकस्मिक निधन से मर्माहत है हंसराजपुर क्षेत्र वासी

अप्रत्याशित घटना से पूरे गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर

हंसराजपुर गाजीपुर।बभनौली गांव निवासी पप्पू जायसवाल के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर।गांव निवासी बाबूलाल जायसवाल के पुत्र पप्पू जायसवाल का आकस्मिक निधन हो गया।वृहस्पतिवार को हुई इस अप्रत्याशित घटना से पूरे गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।गांव और आसपास के लोग इस खबर को सुनकर स्तब्ध हैं।मृतक पप्पू जायसवाल अपने भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।उनके चार अन्य भाई गुड्डू जायसवाल,बृजेश जायसवाल, संजय जायसवाल और पंकज जायसवाल भी परिवार का हिस्सा हैं।सभी भाइयों ने बचपन में एक साथ गांव की गलियों में खेलते हुए समय बिताया, लेकिन जीवन की जिम्मेदारियों को समझते हुए बड़े शहरों की ओर रोजगार की तलाश में निकल पड़े।पप्पू जायसवाल भी परिवार के भरण-पोषण के लिए मुंबई गए थे,जहां उन्होंने मेहनत और ईमानदारी से अपने जीवन को संवारा। वह न सिर्फ परिवार के लिए बल्कि अपने दोस्तों और समाज के लिए भी हमेशा मददगार और प्रेरणादायक बने रहे।समाज में एक मिलनसार,हंसमुख और सम्मानित व्यक्ति के रूप में पहचान बनाई।उनकी मित्रता,सहजता और व्यवहार कुशलता ने उन्हें हर वर्ग का प्रिय बना दिया था।लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।अज्ञात कारण से उनकी मौत हो गई।परिवार सहित समूचे गांव को गहरे शोक में डाल दिया है।माता मंजू जायसवाल अपने बेटे के वियोग में बेसुध हैं और उनका रो-रो कर बुरा हाल है।परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया‌।अंतिम संस्कार शुक्रवार को ही मुंबई के शमशान घाट पर कर दिया गया।शनिवार को हंसराजपुर बभनौली गांव में भी लोगों ने मृतक पप्पू जायसवाल के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया।लोगों ने कहा कि पप्पू जायसवाल जैसे मित्र का साथ छूटना व्यक्तिगत क्षति के समान है,जिसे कभी भरा नहीं जा सकता।इस दुख:द घड़ी में गांव वासियों एवं शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button