अंतर्राष्ट्रीय

उत्तर पुलिस में चयनित सिपाहियों का हुआ जोरदार स्वागत महाहर धाम में

सपा नेता रामनारायण यादव के नेतृत्व में होनहारों का जोरदार स्वागत

मरदह गाजीपुर‌।ब्लॉक के विभिन्न गांवों से उत्तर प्रदेश पुलिस में नियुक्ति प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं का सम्मान समारोह पौराणिक सिद्धपीठ महाहर धाम में किया गया।पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वरिष्ठ सपा नेता रामनारायण यादव,समाजसेवी एवं राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता नवीन सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नीतीश कुशवाहा,गोविंदपुर कीरत गांव के प्रधान सुबेदार यादव ने सभी चयनित अभ्यर्थियों का माल्यार्पण कर सम्मानित करते हुए उनका हौसला अफजाई किया।सम्मानित होने वालों में युवराज सिंह उचौर गांव,मुकेश कनौजिया दुर्खुर्शी गांव,प्रदीप गौड़ हरहरी,राहुल यादव साधोपुर,जयहिंद पासवान सुलेमापुर,शैलेंद्र यादव सोनहा डंडापुर,आनंद कुमार गोविन्दपुर कीरत,हिमांशू यादव हालपुर,शुभम जायसवाल बरही,अमित गोंड बरही उपस्थित रहे।सपा नेता रामनारायण यादव ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को क्षेत्र की तरफ से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिन युवाओं का चयन हुआ है,वे बेहद साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते हैं।बावजूद इनके कठिन मेहनत से यह सफलता प्राप्त की है।चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सरकार का भी आभार जताया।इस मौके पर उपेंद्र यादव,देवनारायण यादव,शिवलाल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button