जिस तरह से सरकार बुलडोजर की कार्रवाई कर रही है यह निंदनीय:आशुतोष सिन्हा
प्रदेश सरकार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न व धक्का मुक्की करके डरना और धमकाना चाहती है

मरदह गाजीपुर।क्षेत्र के सेवठा सिगेरा गांव में समाजवादी पार्टी के स्नातक विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने एक दिवसीय दौरा कर जनसम्पर्क किया।सिगेरा गांव में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है द्वेष भावना से कार्य कर रही है।बनारस में चाची की कचौड़ी बड़ी फेमस हुआ करती थी,चाची की बनारस के पहलवान की लस्सी पूरे देश में मशहूर है आज उस दुकान पर भी प्रदेश सरकार की द्वेष भावना से बुलडोजर चलवा रही है।दुकान पर आज बुलडोजर चल रहा है।वही पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर जिस तरह से सरकार बुलडोजर की कार्रवाई कर रही है यह निंदनीय।प्रदेश सरकार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न व धक्का मुक्की करके डरना और धमकाना चाहती है।लेकिन समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार से डरने वाला नहीं है।सरकार जानती है कि आने वाले 2027 में सपा की सरकार बनने वाली है।सरकार समाजवादी पार्टी के कार्यालय को कब्जा कर रही है कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की करके डरना चाह रही है।जो सामंतवाद था वह दोबारा आ रहा है।सरकार का प्रदेश में अगर कोई विरोध करता है तो सिर्फ समाजवादी पार्टी विरोध करती है।पीलीभीत की कार्रवाई काफी निंदनीय है।इस अवसर पर रामनारायण यादव,कैलाशनाथ यादव, श्रीनाथ यादव,अजीत यादव,पूजा गौतम,राजीव यादव,विनोद यादव,चंद्रशेखर यादव,पीयूष यादव,शिवबचन राजभर,विजयशंकर यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित है।



