कर्मचारी हृदय सम्राट स्व. बी,एन सिंह की मनाई गई 26 वीं पुण्य तिथि
पेंशनर्स एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन

स्व बी एन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजली।
गाजीपुर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य स्व बी एन सिंह की, 26वीं पुण्य तिथि डिप्लोमा इनिजियर संघ लोक निर्माण विभाग के सभागार में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई, जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने कर्मचारी नेता स्व बी एन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें कर्मचारी शिक्षक समाज का सच्चा मसीहा बताया,कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे ने अपने सम्बोधन में बताया कि आज जो भी सुविधा कर्मचारी समाज को मिली उसका सम्पूर्ण श्रेय स्व ठाकुर बी एन सिंह जी को ही जाता है।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष इ सुरेन्द्र प्रताप एवं जिला मंत्री बैजनाथ तिवारी ने वर्तमान परिवेश में स्व बी एन सिंह के बताए मार्ग पर संघर्ष करने की अपील की।पेंशनर्स ऐशो के जिला मंत्री ने कहा कि सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर शुरू करने, सहयोग राशि प्रति सदस्य पांच सौ रुपए, जमा करने एवं पेंशनर्स भवन के नव निर्माण हेतू वर्तमान जिलाधिकारी महोदय से पुनः मिलकर प्रयास करने पर जोर दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर एस वर्मा ने कर्मचारी एवं पेंशनर्स को एक साथ संयुक्त रूप से मिल कर संघर्ष करने की अपील की।बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ ही सैकड़ों की संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे।बैठक को मुख्य रूप से बरमेश्वर उपाध्याय,अरुण सिंह,सुभाष सिंह,अशोक कुमार बाल कृष्ण यादव,दिनेश चंद्र शर्मा, डी एन राय,उग्रसेन सिंह, डा पी एन सिंह,बाल कृष्ण यादव अशोक कुमार, सुरेश चन्द्र पाण्डेय, रामू यादव,जीउत शर्मा, बालेंद्र त्रिपाठी, प्रमोद मिश्रा, डा भास्कर दूबे,जल निगम से स्वागतम, अक्षैबर यादव संदीप यादव, माधवेंद्र यादव, अक्षय वर राय पारस राय, माधवेंद्र यादव,प्रदीप्त शर्मा ,दिनेश सिंह ने संबोधित किया।अध्यक्षता मुक्तेश्वर श्रीवास्तव, इं सुरेन्द्र प्रताप एवं संचालन जनार्दन सिंह एवं अम्बिका दुबे ने संयुक्त रूप से किया।मुक्तेश्वर श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष सेवा निवृत कर्मचारी एवम पेंशनर्स ऐशो गाजीपुर।
,