अंतर्राष्ट्रीय

आजादी के‌‌ दशकों बाद बिरनो विकासखंड में बही विकास की गंगा:राजन सिंह प्रमुख

विकासखंड परिसर में वृहस्पतिवार को विकास कार्यों को लेकर क्षेत्र पंचायत की खुली बैठक सम्पन्न

बिरनो गाजीपुर।स्थानीय विकासखंड परिसर में वृहस्पतिवार को विकास कार्यों को लेकर क्षेत्र पंचायत की खुली बैठक सम्पन्न।जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 में करोड़ों के बजट से होने वाले कार्यो पर विचार-विमर्श किया गया।ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों व संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में विकास कार्यों को लेकर अहम बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में कच्चे-पक्के निर्माण कार्यों,पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों की प्रगति, पूर्ण व अपूर्ण कार्यों की समीक्षा की गई।खासतौर पर ढक्कनदार नाली निर्माण,पशुओं के रख-रखाव,तथा भीषण गर्मी को देखते हुए सामुदायिक व ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति पर गहन चर्चा हुई।
बैठक में 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु जागरूकता अभियान चलाने और स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय भूमिका पर बल दिया गया।ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरो प्लांट लगाने को प्राथमिकता देने की बात कही गई।प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रही सरकार ने नित नित्य कृतिमान स्थापित हो रहे हैं। आजादी के बाद जो ब्लाक क्षेत्र में विकास कार्य हुए वह आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा।विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनदेखी नहीं की जा रही।सबके साथ-सबके विश्वास के साथ ही हर गांव में विकास कार्य हो रहे हैं।अगर कहीं कुछ अधूरा है तो जनप्रतिनिधियों और सरकार के सहयोग से सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा।बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी कौस्तुभ मणि पाठक ने की और संचालन प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र यादव पप्पू ने किया।इस अवसर पर दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्यों संग,ग्राम प्रधान सच्चिदानंद सिंह,लल्लन,सुभाष गुप्ता,अभिमन्यु सिंह मन्नू,विनोद गुप्ता,प्रमोद सिंह,आनंद सिंह,अजीत सिंह,धनंजय प्रजापति,पियूष त्रिपाठी,डॉ.गुरुदेव मौर्य, बाल विकास परियोजना अधिकारी विरुमणि,तेजू सिंह, वरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार,
सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button