शहीद स्मारक इंटर कॉलेज की अध्यापिका पूनम सिंह का निधन
शहीद स्मारक इंटर कॉलेज की अध्यापिका पूनम सिंह का निधन

नंदगंज ग़ाज़ीपुर।आज मदर्स डे पर पूनम सिंह के बच्चों को क्या पता था कि आज हमारी मां हम लोगो छोड़कर चली जाएंगी ।रविवार को सुबह शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज में व्यवसायिक शिक्षा में खाद्य संरक्षण की अध्यापिका पूनम सिंह (45 वर्ष) का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया।पूनम सिंह के पति अशोक कुमार सिंह बिहार स्टेट में अध्यापक है,वह भी घर पर मौजूद थे।श्रीमती सिंह सुबह ब्रश कर रही थी अचानक उनकी तबियत खराब हुई उसे तुरंत परिवार के लोग सदर अस्पताल ग़ाज़ीपुर ले गए जहां उनकी मृत्यु हो गई।मृत्यु की जानकारी होने पर घर वालों और उनके बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।उस के बाद
बाजार के लोग जब यह दुःखद समाचार सुने तो उनके घर पर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच गए।विद्यालय के प्रबंधक सहित अध्यापक /अध्यापिकाएं उनके घर पर पहुंचे।उनका दाहसंस्कार चोंचकपुर घाट पर किया गया। उनके एक पुत्र और एक पुत्री है।