जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में गाज़ीपुर के अभिषेक राय ने रचा इतिहास, 25 साल बाद ABVP को दिलाई जीत
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में गाज़ीपुर के अभिषेक राय ने रचा इतिहास, 25 साल बाद ABVP को दिलाई जीत

नई दिल्ली।जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रसंघ चुनाव परिणामों की घोषणा हो गई है। इस बार का चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक रहा, विशेष रूप से गाज़ीपुर जिले के मूल निवासी अभिषेक राय के लिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के उम्मीदवार के रूप में उन्होंने स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज में पार्षद पद पर जीत दर्ज की है। यह सीट ABVP ने 25 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद जीती है।अभिषेक राय उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर जिले की मुहम्मदाबाद तहसील के बीरपुर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा तहसील जमानियां के देवरिया गांव में स्थित एक विद्यालय से प्राप्त की। वर्तमान में वे जेएनयू से इतिहास विषय में परास्नातक (M.A.) कर रहे हैं।उनकी यह जीत न सिर्फ संगठन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, बल्कि पूर्वांचल क्षेत्र के छात्रों में भी उत्साह का संचार कर रही है।