अंतर्राष्ट्रीय

ब्लाक पर भ्रष्टाचार बंद नही हुआ उग्र आन्दोलन की तैयारी तेज:प्रधान संठगन

मरदह संगठन के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा

मरदह गाजीपुर।ब्लाक के नसीरूद्दीनपुर गांव में सोमवार को
ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कोषाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा की ब्लाक मुख्यालय पर पनप रहे भ्रष्ट्राचार पर अंकुश लगाने के लिए जल्द से जल्द संगठन के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।कहां की ब्लाक मुख्यालय पर जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर हजारों रूपए असूली की जा रही उसके बाद दो से तीन महीने तक लाभार्थियों को दौड़ाया जा रहा,मनरेगा कार्यों के भुगतान में हीलाहवाली लगातार करते हुए प्रधानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।परिसर में बैठक के लिए प्रधानों को जगह नहीं है,साथ शुद्ध पेयजल की दरकार है,जिससे आक्रोश गहरा रहा है।ब्लाक के कर्मचारियों के तानाशाही के कारण वित्तीय वर्ष 2025-26 में 61 ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य ठप हो गया है।16 जॉब कार्डधारकों में मजदूर सक्रिय हैं।जिनका 1 करोड़ 35 लाख मजदूरी पिछले सत्र का बकाया है।मजदूरों को घर का खर्च चलाने में दिक्कत हो रही है।वहीं विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।कच्चे कार्य के सापेक्ष पक्के निर्माण कार्य का पैसा‌ नहीं आने से काफी परेशानी हो रही है।मजदूर रोजाना ग्राम प्रधान और रोजगार सेवकों के घर के चक्कर काट रहे हैं।प्रत्येक व्यक्ति को 100 दिन रोजगार की गारंटी देने को लेकर संचालित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत लोगों को काम दिया जा रहा है,बीते नंवबर माह के बाद से बजट में कमी आने से यह काम भी प्रभावित हो गया है।63 ग्राम पंचायतों में करीब दर्जनों प्रकार के विकास कार्य सहित रास्ते,बाउंड्री वॉल,खेल मैदान निर्माण,अंत्येष्टि स्थल, चकरोड बंदी और तालाब खोदाई के साथ-साथ नाली, इंटरलॉकिंग व खड़ंजा कराएं जाने हैं।जबकि 61 गांवो में कार्य पूर्ण रूप ठप है।करीब चार महीने से मजदूरी न मिलने से जाब कार्डधारक भी काम में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे।इससे जरूरी कार्य अधर में लटके हुए हैं।अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो हम संगठन के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।इस मौके पर सत्येन्द्र कन्नौजिया,हरिवंश यादव,संतोष गौतम,सुबेदार यादव,‌ शशीधर यादव,अनिल राजभर,हरिलाल चौहान,सतिश कन्नौजिया,रमेश यादव,संतोष चौहान,नंदकुमार चौहान, रामाकांत यादव,अरविन्द सिंह,विरेन्द्र यादव,आदि मौजूद रहे।इस संबंध में एपीओ विनय प्रकाश राय ने ग्राम पंचायतों से कार्ययोजना मांगी जा रही है जैसे ही प्राप्त होंगे कार्य गति पकड़ लेगा पंजीकृत श्रमिकों को काम उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button