लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस के बदले में इंसान पृथ्वी को क्या देता है
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस के बदले में इंसान पृथ्वी को क्या देता है

नंदगंज गाजीपुर।शहीद स्मारक इंटर कालेज, में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य उदयराज के अध्यक्षता में “ECO CLUB FOR MISSION LIFE” के माध्यम से विद्यालय में फ्लोरा के लिए (QR CODES FOR FLORA)पर एक कार्यशाला का आयोजन विद्यालय परिसर में आयोजित की गयी।जिसमें विद्यालय के छात्र/छात्रओं व सभी शिक्षकों ने प्रतिभाग किया, जहाँ प्रधानाचार्य उदय राज ने सभी छात्र/छात्राओं को विषय की जानकारी देते हुए बताया कि,हम धरती को माता कहते हैं।क्योंकि इंसान को जन्म तो एक नारी देती है,लेकिन उसका पालन पोषण पृथ्वी द्वारा प्रदत्त प्राकृतिक चीजों से ही होता है।इंसान जन्म के बाद अपनी माता के बिना भी रह सकता है लेकिन पृथ्वी और प्राकृतिक चीजों के बिना वह क्षण भर भी जीवित नहीं रह सकता।लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस के बदले में इंसान पृथ्वी को क्या देता है ? देना तो दूर की बात वह अपनी अनावश्यक कामनाओं की पूर्ति के लिए प्रकृति का शोषण करता है ।ऐसे में इंसानों को ही पृथ्वी और प्राकृतिक संसाधनों को बचाना होगा।इसी उद्देश्य से हर साल पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।विद्यालय के प्रवक्ता गौरव प्रताप सिंह ने QR code के माध्यम से छात्र/छात्राओं को जागरूक किया और बताया कि आइए हम सब मिलकर के छोटा सा प्रयास प्रारंभ करते हैं,कि हमारे आचरण से प्रकृति को कम से कम नुकसान हो।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विरेन्द्र नाथ,सतेन्द्रनाथ सिंह,मुन्नू राम,गिरीश चौबे,अभय सिंह व सभी कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहें।