अंतर्राष्ट्रीय

2027 के विधानसभा चुनाव में सपा उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी:पूर्व मंत्री

‌मौजूदा समय में संविधान, नौजवान,किसान और महिलाएं खतरे में हैं

गाजीपुर।जहुराबाद विधानसभा क्षेत्र के करदह कैथवली गांव में शुक्रवार को समाजवादी पाटी की ओर से पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया।बैठक में पूर्व मंत्री शादाब फातिमा ने कहा कि मिशन 2027 के लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुट जाएं।सपा प्रमुख अखिलेश यादव हर वर्ग की लड़ाई लड़ रहे हैं और 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।आगे कहा की संविधान की रक्षा,किसानों की समस्याओं,युवाओं के भविष्य और महिलाओं की सुरक्षा व हर समाज का उत्थान केवल समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही कर सकते हैं।मौजूदा समय में संविधान, नौजवान,किसान और महिलाएं खतरे में हैं।भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग त्रस्त है।यह पार्टी किसी की भी नहीं है इसे सजग रहित यह गांधी का हिन्दुस्तान है गोडसे का नहीं है।एस आई आर को लेकर कहां की बहुत से मतदाता परेशान हैं,चुनाव आयुक्त भाजपा पार्टी के एजेंट के तौर पर कार्य कर रहे हैं।भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के इशारे पर यह सब हो रहा वह किसी तरह येन केन प्रकेरण के यह चुनाव जितना चाह रहे हैं। यूजीसी को लेकर कहां की हिन्दू मुस्लिम के बाद अब जातिगत भेदभाव फैलाया जा रहा।इस मौके पर सुजीत कुमार,उपेन्द्र यादव,मुन्ना यादव, नितेश कुशवाहा,जयराम यादव,रामदरश यादव,गुड्डू यादव,शिवमुनि यादव,अशलम अहमद,‌अजय यादव,घुरा यादव
आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button