प्रतिभाएं किसी अभाव की मोहताज नहीं होती:विशाल सिहं
एस.टी.एस.इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

गाजीपुर।शिक्षा क्षेत्र मरदह क्षेत्र के कबीरपुर गांव एस.टी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन विशाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी अनिवार्य है।उन्होंने जोर देकर कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं,बल्कि बच्चों में अनुशासन और टीम भावना का संचार भी करते हैं।विविध प्रतियोगिताओं में दिखा बच्चों का दम दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई,जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे।दौड़,लंबी कूद,कबड्डी,खो-खो,पीटी,साकीलिंग शो नन्हे बच्चों के लिए विशेष दौड़ प्रतियोगिता।विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानप्रकाश सिंह ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें जीवन की हर चुनौती में इसी खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।अनुशासन और सहयोग से सफल हुआ आयोजन वाइस प्रिंसिपल प्रतिष्ठा सिंह के कुशल नेतृत्व में विद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैदान पर अनुशासन बनाए रखने और खेल भावना को बढ़ावा देने में शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।इस मौके पर अशोक यादव,अमन सिंह,श्रीकांत विश्वकर्मा,अभय कन्नौजिया,श्वेता सिंह,सुनीता यादव,मीनाक्षी गुप्ता,सरस्वती लता सिंह,श्वेता तिवारी,सविता पाण्डेय,अंशिका सिंह,पल्लवी चौहान,उज्मा फातिमा,फरहीन अजाज,सिमरन जायसवाल,आसमा ज़िया,जोया रजीन,भूमि राय,सतीश प्रजापति आदि मौजूद रहे।



