अंतर्राष्ट्रीय

पूर्व विधायक स्व.पब्बर राम की 115 वीं जन्म जयन्ती समारोह आयोजित की गयी

पब्बर राम गरीबों,वंचितो व पिछड़ो की लड़ाई लड़ने वाले विराट व्यक्तित्व के नेता थे

गाजीपुर।बचानी देवी पब्बर राम स्मारक ट्रस्ट रौजा द्वारा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,पूर्व नगर पालिका चेयरमैन गाजीपुर,पूर्व विधायक स्व.पब्बर राम की 115 वीं जन्म जयन्ती समारोह आयोजित की गयी।मुख्य अतिधि पूर्व ब्लाक प्रमुख सुभाष चन्द्र गुप्ता ने कहां कि स्व.पब्बर राम गरीबों,वंचितो व पिछड़ो की लड़ाई लड़ने वाले विराट व्यक्तित्व के नेता थे।स्व.पब्बर राम ने देश के स्वतंत्रता संघर्ष के महान स्वतंत्रता सेनानी थी। स्वतंत्रता संघर्ष में कई बार जेल गये।उनका जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।मद्धेशिया समाज के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहाँ कि पब्बर राम जी जिस गरीबों,वंचितो,पिछड़ो की लड़ाई लड़े उन वर्गो के साथ आज भी सामाजिक,राजनैतिक व जातिगत अत्याचार हो रहा है।जिसका जीता जागता उदाहरण यूजीसी संशोधन बिल के विरोध में जातिगत व आपत्तिजनक टिप्पणी प्रधानमंत्री के लिए की गयी यह बहुत ही निराशाजक और यह देश के पिछ‌ड़ो गरीबों,दलितों के लिए बहुत ही आहत करने वाली है।ऐसे दौर में स्व.पब्बर राम जी के सामाजिक व राजनैतिक विचारधारा को लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।इस मौके पर रामजी गुप्ता,श्यामबली मद्देशिया,प्रेमचन्द गुप्ता,भानू गुप्ता, वैभव गुप्ता,अरुण साहू,सुनील साहू,राजीव गुप्ता,हीरालाल गुप्ता,मुन्ना गुप्ता,सुमन गुप्ता,गुरुप्रसाद गुप्ता,डी.टी.एन.गुप्ता,अजीत गुप्ता, पूर्णचंद्र गुप्ता,जीवा गुप्ता,सुरेश चन्द्र गुप्ता,जगपति गुप्ता,विद्युत प्रकाश ने अपने विचार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button