अंतर्राष्ट्रीय

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सकुशल संपन्न, हजारों ने छोड़ी परीक्षा

पंजीकृत थे 20848 परीक्षार्थी साथ ही विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए

गाजीपुर।एमआरडी पब्लिक स्कूल सेवठा सिगेंरा में रविवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।दो पाली में हुई इस परीक्षा में 431 उपस्थित तो वही 49 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।परीक्षा को नकल विहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई थी।केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) रविवार को दूसरे दिन भी आयोजित की गई थी।विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए केंद्रों पर परीक्षार्थियों के निर्धारित समय से काफी पहले ही पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। निश्चित समय पर केंद्रों में सघन जांच के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया।पहली पाली में सुबह 9.30 बजे दोपहर 12 बजे व द्वितीय पाली में दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक परीक्षा सम्पन्न हुई।इसकी शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी की गई। स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।सेवठा सिगेंरा मरदह स्थित केंद्र पर परीक्षा दो पाली सकुशल संपन्न हुई।केंद्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर महिला पुरुष पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई थी।परीक्षा के नोडल अधिकारी जनार्दन कुशवाहा ने बताया कि सीटीईटी की परीक्षा जिले में दो पाली में सकुशल हुई।जिले में कुल इसमें 20 हजार 848 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनके लिए 32 केंद्र बनाए गए थे।शहर के दो पाली में पंजीकृत थे 20848 परीक्षार्थी साथ ही विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए केंद्रों पर परीक्षार्थियों के निर्धारित समय से काफी पहले ही पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button