हिन्दू सम्मेलन में समाज में एकता,संस्कार और परिवर्तन पर जोर दिया
हिंदुओं में संस्कार होने चाहिए और उन्हें संस्कारी बनना चाहिए

गाजीपुर।मरदह क्षेत्र के बरही चट्टी स्थित एक मैरिज लॉन में हिन्दू सम्मेलन समिति द्वारा विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने समाज में एकता,संस्कार और परिवर्तन पर जोर दिया।मुख्य वक्ता विभाग सर संघ चालक जौनपुर सचितानन्द राय ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदुओं में संस्कार होने चाहिए और उन्हें संस्कारी बनना चाहिए।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारों को साझा करते हुए कहा कि संघ समाज में बदलाव चाहता है।उन्होंने पंच परिवर्तन पर जोर देते हुए हिंदुओं को संस्कारित बनने और समाज में समरसता का संदेश देने का आह्वान किया।उन्होंने परिवार को समय देने और बच्चों के साथ बैठकर भोजन करने की भी सलाह दी,यह सम्मेलन को हिंदू समाज को एकता के सूत्र में बांधने का एक अच्छा प्रयास बताया।आयोजक शैलेश राम ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा हिंदू समुदाय को जाति-भेद से ऊपर उठकर एकजुट करना, सनातन संस्कृति का प्रसार करना और व्यक्तिगत, पारिवारिक व सामाजिक समरसता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण को सशक्त बनाना है।मातृशक्ति की ओर से ब्लाक प्रमुख सीता सिंह ने भारत माता के जीवनी पर प्रकाश डालते कहा कि मां किसी भी परिवार की रीढ़ होती है और महिलाओं के सहयोग के बिना समाज में परिवर्तन लाना कठिन है।इस मौके पर खंड कार्यवाह राजेश,कैलाश,मनोज,शिवमुनी,राजेश,शशीधर, सर्वानंद,सुख शांति शरण,अवधेश,संतोष आदि मौजूद रहे।



