अंतर्राष्ट्रीय

शौचालय व स्नानागार का प्रमुख सीता सिंह ने फीता काटकर किया लोकार्पण

सामूदायिक शौचालय का लोकार्पण कर जनता,राहगीर, यात्री,ग्राम वासी,क्षेत्रवासियों को सुपुर्द किया गया

गाजीपुर।स्वच्छ भारत मिशन अभियान ग्रामीण की ओर से एक कदम स्वच्छता की ओर कार्यक्रम की तहत मरदह ब्लाक के गुलालसराय ग्राम सभा के सियारामपुर बाजार में रविवार को क्षेत्र पंचायत मद् के 15 वित्त योजनान्तर्गत निर्मित 6 लाख 50 हजार रुपए की लागत से तैयार सामुदायिक शौचालय का ब्लाक प्रमुख सीता सिंह ने फीता काटकर किया लोकार्पण।इस शौचालय में चार शौचालय सीट,तीन स्नानागार,एक स्टोर रूम, इंडिया मार्का टू हैंडपंप, समरसेबल आदि शामिल हैं।ब्लाक प्रमुख सीता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से लगातार ब्लाक के 63 गांवों में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत अनेकों विकास कार्य कराएं जा रहें हैं।इसी क्रम में आज इस सामूदायिक शौचालय का लोकार्पण कर जनता,राहगीर, यात्री,ग्राम वासी,क्षेत्रवासियों को सुपुर्द किया गया।जिससे उन्हें खुले में शौच से मुक्ती मिलेगी और यहां सभी महिला व पुरुष वर्ग सुरक्षित होकर नित्यकृता करेगा।इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह,कल्पनाथ यादव प्रधान,प्रदीप राम पूर्व प्रधान,प्रभुनाथ राम पूर्व प्रधान,अमन दुबे,सोनू सिंह,पूड़ी सिंह, त्रिभुवन सिंह,राजन सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button