विश्वविद्यालय खुलने के बाद भी हिंसा,अपराध हो रही घटनायें मांसाहार,शराब के कारण
पंकज जी महाराज अपने 83 दिवसीय जनजागरण यात्रा के साथ ग्राम रईसपुर ब्लाक देवकली पहुंचे

गाजीपुर।जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था,मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज अपने 83 दिवसीय जनजागरण यात्रा के साथ ग्राम रईसपुर ब्लाक देवकली पहुंचे।यहां सत्संग समारोह को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि खान-पान का जीवन में बहुत महत्व होता है।‘‘जैसा खाये अन्न वैसा होवे मन’इतने स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय खुलने के बाद भी हिंसा,अपराध की हो रही घटनायें मांसाहार व शराब के कारण हैं।भौतिक शिक्षा के साथ आध्यात्मिक व संस्कार युक्त शिक्षा की आवश्यकता है।संतो,महात्माओं,फकीरों ने मानव शरीर को हरिमंदिर,कुदरती काबा,जिन्दा भगवान का घर बताया। यह किराये का मकान है। समय पूरा होते ही इसे खाली करा लिया जायेगा। परमात्मा ने इसे देते समय कहा था कि इस शरीर में रहकर किसी प्रभु की प्राप्ति करने वाले सन्त महात्मा की खोज करके अपनी जीवात्मा का कल्याण करा लेना। यदि ऐसा न किया तो जीवन व्यवर्थ चला जायेगा।शाकाहारी-सदाचारी, नशामुक्त होकर अच्छे समाज के निर्माण में सहयोग करें।इस मौके पर शिवनारायण चौहान,रामसागर यादव,ग्राम प्रधान मनीष कुमार,रामलखन,सन्तराज यादव,बेचू प्रसाद गुप्ता,बांकेलाल आदि उपस्थित रहें।



