अंतर्राष्ट्रीय

सुपर करेन्ट चिल्ड्रेन स्कूल लहुरापुर में एकदिवसीय शैक्षिक महाकुंभ का आयोजन किया

छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी,शैक्षिक मॉडल,भाषण,नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं

गाजीपुर।सुपर करेन्ट चिल्ड्रेन स्कूल लहुरापुर में एकदिवसीय शैक्षिक महाकुंभ का आयोजन किया।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी,शैक्षिक मॉडल,भाषण,नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं,जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा।मुख्य अतिथि एसएचओ मरदह‌ थाना तारावती यादव ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे शैक्षिक आयोजनों से बच्चों में रचनात्मकता,आत्मविश्वास और सीखने की रुचि बढ़ती है।उन्होंने छात्र-छात्राओं को अनुशासन,परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर भी बल दिया।विशिष्ट अतिथि आशुतोष ज्ञान वर्मा एसबीआई बैंक मैनेजर मरदह ने सैकड़ों छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित करते हुए हौसला अफजाई किया।विद्यालय के प्रबंधक जिवधारी सिंह यादव व प्रधानाचार्य उपेंद्र यादव ने अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त कर कहा कि शैक्षिक महाकुंभ का उद्देश्य बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।इस मौके पर वैभव सिंह, नागेन्द्र यादव,प्रधान अशोक कुशवाहा,चन्द्रशेखर यादव,रामनिवास यादव,सुन्दरम यादव,बिक्की पाण्डेय,प्रभंस पाण्डेय, राकेश राजभर,आकाश सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव,सोनी गुप्ता,अंजली गुप्ता,कौशिल्या भारती, यशवंत चौहान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button