सरकार की जननीतियों के खिलाफ सपा ने निकाली पदयात्रा
जनसमस्याओं को लेकर सपा नेता अविनाश विद्यार्थी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता

गाजीपुर।सरकार की जननीतियों के खिलाफ सपा ने निकाली पदयात्रा
जनसमस्याओं को लेकर सपा नेता अविनाश विद्यार्थी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पदयात्रा निकालकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। यह पदयात्रा परजीपाह, धरवार कला और कासिमाबाद बाजार,चौराहा,तहसील चौराहा होते हुए कासिमाबाद तहसील में पहुंची,जहां पदयात्रियों ने एस डी एम लोकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवनीश विद्यार्थी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता,सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल रहे। सभी ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।ज्ञापन में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं का उल्लेख किया गया,जिनमें खराब सड़कों की स्थिति,अवैध बिजली वसूली,धरवार कलां से रसड़ा चौड़ीकरण मार्ग के लिए किसानों को उचित मुआवजा,जहूराबाद विधानसभा में किसी सरकारी डिग्री कॉलेज का न होना ,स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और बेरोजगारी जैसे मुद्दे शामिल थे।जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पदयात्रा के दौरान नेतृत्व कर रहे लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवनीश विद्यार्थी ने प्रशासन से मांग की कि जनहित से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए और विकास कार्यों में तेजी लाई जाए।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष जयहिंद यादव,योगेंद्र राय,योगेंद्र राम,जयनाथ राजभर,वीरेंद्र चौहान,ओम यादव,वीरेंद्र जगदीश,हरेंद्र यादव,अनिल यादव,आशा यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे



