जागरूक विद्यार्थी ही कल के सशक्त,आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव रखेगा
मानिक चंदपुर जितनपुर के प्रांगण में 77 वां गणतंत्र दिवस शांति पूर्वक संपन्न हुआ

गाजीपुर।बाराचंवर ब्लाक क्षेत्र बरेसर के डॉ भीमराव अम्बेडकर इंटर कालेज मानिक चंदपुर जितनपुर के प्रांगण में 77 वां गणतंत्र दिवस शांति पूर्वक संपन्न हुआ।ध्वजारोहण करते हुए मुख्य अतिथि अभय चौबे बाराचंवर चतुर्थ भावी जिला पंचायत प्रत्याशी ने कहां कि आज का संस्कारवान,शिक्षित और जागरूक विद्यार्थी ही कल के सशक्त,आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव रखेगा।यह आयोजन संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने,नई पीढ़ी को राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करने और लोकतांत्रिक चेतना को सुदृढ़ करने वाला एक प्रभावशाली और स्मरणीय आयोजन सिद्ध होगा।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र राम जहुराबाद विधानसभा अध्यक्ष, आंनद कुमार एडवोकेट,गोविन्द कुमार समाजसेवी,संतोष कुमार सेक्टर अध्यक्ष,प्रधानाचार्य रघुवंश सक्सेना,आल्हा प्रसाद,रामबचन,निर्मल, प्रताप राव,दिनेश बौद्ध,अर्जुन,उर्मिला देवी,शशीकला देवी,लालमुनि देवी,सर्वशक कुमार एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।



