अंबेडकर के पदचिह्नों पर चलकर ही समाज और राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव
संत सुदामा माध्यमिक विद्यालय में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह

गाजीपुर।जिले के मरदह ब्लाक के नोनरा ड़ोड़सर गांव स्थित संत सुदामा माध्यमिक विद्यालय में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम ने न केवल संविधान के प्रति आस्था को मजबूती दी,बल्कि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का भी संचार किया।समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई।ध्वजारोहण का विद्यालय के प्रबंधक नाथू सिंह ने सैन्य अनुशासन और सम्मान के साथ तिरंगा फहराया। इसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ,जिससे विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।सपा नेता जहुराबाद विधानसभा महेन्द्र चौहान ने अपने ओजस्वी तथ्यपरक और प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर के पदचिह्नों पर चलकर ही समाज और राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है।उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान की आत्मा से जोड़ते हुए गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व को सरल लेकिन प्रभावशाली शब्दों में समझाया।इस मौके पर प्रधानाचार्य राम आशीष यादव,उप प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद मिश्र,इंदल कुमार, सत्येन्द्र चौहान, राजकिशोर यादव, पंकज कुमार यादव, कैलाशनाथ यादव, मंजीत यादव,पूजा गौतम आदि मौजूद रहे।



