अंतर्राष्ट्रीय

समाज को यह संदेश दिया गया कि आपसी भाईचारा और सौहार्द बना रहा

संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ बनने की प्रेरणा दी

गाजीपुर।जिले के जुझारपुर हरिहरपुर गांव स्थित वीर लोरिक सम्पत्ति सिंह यादव इंटर कॉलेज में 77 वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःध्वजारोहण से हुई,जिसे विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश यादव द्वारा किया गया।ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया,जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत,भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। प्रधानाचार्य राकेश यादव ने अपने संबोधन में संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ बनने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।अंत में मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।पूरे आयोजन में अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।कार्यक्रम के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि आपसी भाईचारा और सौहार्द बना रहा।इस मौके पर सोनू, आदर्श,गौतम,जितेंद्र,अंगद,अमरनाथ,रितेश, मातादीन, संदीप,राजेश,विपिन,रामबचन,श्वेता,अंतिमा,नीलम,रजनी, स्वीटी,साक्षी आदि उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button