मुस्तफाबाद में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस,मिनी सचिवालय पर हुआ झंडारोहण
लोकतंत्र की मजबूती और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया

गाजीपुर।जिले बिरनो विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा मुस्तफाबाद में 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिनी सचिवालय परिसर में झंडारोहण कर राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।ग्राम प्रधान नीलम सिंह व प्रेमकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया और उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर राष्ट्रगान गाया गया,जिसके बाद स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।वक्ताओं ने संविधान के महत्व,लोकतंत्र की मजबूती और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।कार्यक्रम में ग्राम सभा के सदस्य,कर्मचारी,ग्रामीण एवं महिलाएं बढ़ चढ़कर भाग लिए और बच्चे मौजूद रहे।सभी ने देशभक्ति के नारों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।अंत में मिठाई वितरण कर गणतंत्र दिवस समारोह का समापन किया गया।इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी अमृष सिंह,प्रधान प्रतिनिधि विक्रांत सिंह,भूपेंद्र सिंह,संजय सिंह,प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।



