अंतर्राष्ट्रीय

सीएम जन आरोग्य मेला में 111 मरीजों का हुआ सफल इलाज

मुख्यमंत्री जन स्वास्थ्य आरोग्य मेले का आयोजन किया गया

गाजीपुर।मरदह।विकासखंड में रविवार को मुख्यमंत्री जन स्वास्थ्य आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर कुल 111 मरीजों को निःशुल्क परीक्षण, परामर्श और दवाएं प्रदान की गईं।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह में डॉ. इमरान मलिक ने 30 मरीजों का इलाज किया।वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेहूँ में डॉ. राजीव गोड़ ने 26, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाडेयपुर राधे में डॉ.आसिफ लारी ने 24 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अविसहन में डॉ. इमरान उस्मानी ने 31 मरीजों को देखा।
मेले में विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की जांच की गई। इनमें लीवर संबंधी , सांस संबंधी, बुखार के, पेट दर्द के, हाईपरटेंशन के और सर्दी-जुकाम-खांसी के मरीज शामिल थे।इस अवसर पर रामप्रकाश चौधरी, शैल कुमारी रानी, राजेश सिंह, कमलेश रावत और बृजेन्द्र रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button