अंतर्राष्ट्रीय

बालिका दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ दफ्तर में बिटिया संग मनाया गया

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय ब्लाक मरदह में नेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे दिवस मनाया गया

गाजीपुर।बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय ब्लाक मरदह में नेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे दिवस को खास तौर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।राष्ट्रीय बालिका दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ दफ्तर में बिटिया संग मनाया गया।मम्मी और पापा के दफ्तर में चहकीं बेटियां,इस अवसर पर बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास के विकास हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत वैष्णवी सिंह को माथें पर तिलक लगाकर,मुंह में मिठाई खिलाकर हाथ में कलम और डायरी देकर
एक दिन के लिए सीडीपीओ बनाया गया।जिसने अपने दायित्वों का निर्वहन कलम चलाकर पूरी निष्ठा,आत्मविश्वास एवं जिम्मेदारी के साथ किया,जिससे कार्यालय का वातावरण प्रेरणादायक बन गया।कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।इस अवसर पर सीडीपीओ धनेश्वर प्रसाद ने बालिका सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बालिकाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और उन्हें समान अवसर मिलना चाहिए।कार्यक्रम के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि बालिकाएं किसी से कम नहीं हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग मिलना चाहिए।मुख्य सेविका क्राती देवी,आकांक्षा सिंह,प्रिया राय,अनामिका आनंद,पूजा कुमारी,शुभम सिंह, आलोक यादव,शांति देवी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button