अंतर्राष्ट्रीय

निर्माणाधीन मार्ग कार्य बंद व पानी छिड़काव न होने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

छिड़काव न किए जाने से काफी धूल उड़ रही जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जा रहा

गाजीपुर।मरदह निर्माणाधीन मार्ग कार्य बंद व पानी छिड़काव न होने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष दी धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी।जिले‌ के मटेहूं चट्टी से बहादुरगंज जानें वाले मार्ग पर स्थित गांई गांव से सलामतपुर चट्टी तक लगभग 7 किलोमीटर लम्बे मार्ग का चौड़ीकरण कार्य क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश राजभर के प्रस्ताव पर हो दो महीने से हो रहा है। सड़क निर्माण का कार्य बंद किए जाने व बिना पानी का छिड़काव न होने से ग्रामीणों ने संबंधित विभाग व ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए घंटो तक प्रर्दशन किया।क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि गांई गांव से लेकर चंवर,घरिहा, बसवारी,सिहोरा,झोटारी,कस्तुआ,गोपालपुर, देवली,सलामतपुर तक कहीं भी कार्यदायी संस्था एवं ठीकेदार द्वारा सड़क पर पानी के टैंकर द्वारा छिड़काव न किए जाने से काफी धूल उड़ रही जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जा रहा है,पानी न डाले जाने से स्थानीय दुकानदारों सहित नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है।इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राओं सहित हजारों लोगों का आवागमन हैं।इस दुर्व्यवस्था से महीनों से त्रस्त ग्रामीणों ने मटेहूं – बहादुरगंज मार्ग के प्राथमिक विद्यालय चंवर के पास इकठ्ठा होकर कार्यदायी संस्था सहित इस समस्या के प्रति मौन अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की बताया कि सुबह से लेकर रात्रि तक वाहनों के आवागमन सहित हवा से धूल से सभी त्रस्त हो चुके है।कई लोगो धूल के कारण विभिन्न बीमारियों के चपेट में आ रहे है।लोग सड़कों पर गिर चोटिल भी हो चुके हैं,बार-बार कार्यदायी संस्था के अधिकारियों कर्मचारियों से शिकायत करके थक हार चुके है बावजूद इसके उन पर कोई असर नही है।चेतावनी दी कि यदि तत्काल नियमानुसार पर्याप्त पानी नही डलवाया गया तो तथा निर्माण कार्य में तेजी नहीं हुई तो जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे।इस मौके ऋषितोष खरवार,सत्यम सिंह,डीके सिंह,कौशल किशोर सिंह,रामप्यारे गोंड,सुगंध सिंह,रविप्रकाश सिंह,अखिलेश गोड़,मनोज सिंह,निशांत सिंह,विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।इस संबंध पीडब्लयूडी सीडी थ्री जेई से पूछने पर कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button