कोटेदार संघ के ब्लाक अध्यक्ष बृजेश सिंह की पहल की चहुंओर सराहनीय चर्चा
स्वास्थ्य शिविर में दो हजार लोगों को जांच के बाद दी गई दवा

गाजीपुर।जिले में विकासखंड मरदह के ग्राम पंचायत बिहरा स्थित मिनी सचिवालय के प्रांगण में रविवार को कोटेदार संघ के ब्लाक अध्यक्ष व युवा भाजपा नेता बृजेश सिंह की पहल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जिसका फीता काटकर उद्घाटन ब्लाक प्रमुख सीता सिंह व प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह मंटू ने संयुक्त रूप से किया। ब्लाक सीता सिंह ने कहा कि गरीब लोग पैसे के अभाव में अपने स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रख पाते हैं और उसका खामियाजा बड़ी बीमार के रूप में उठाना पड़ता है।इसी को देखते हुए बिहरा गांव के मिनी सचिवालय के कैम्पस में एक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था।शिविर में कई रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच के बाद निःशुल्क दवा दी।आयोजित स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के बिहरा,बीरबलपुर,रूक्कापुर अविसहन,उच्चौर,नसीरूद्दीनपुर, दशौली,पृथ्वीपुर,जगदीशपुर अवतार,चौराबोझ सहित विभिन्न गांवों से लगभग दो हजार की संख्या में मरीजों व तीमारदारों ने इसका लाभ उठाया।इसमें नामचीन चिकित्सक डॉ.संजय सिंह के नेतृत्व में एक दर्जन से ऊपर चिकित्सकों ने अपनी सेवा दी।शिविर में आए पुरुष और महिला मरीजों के लिए निःशुल्क परामर्श,जांच,दवा दिया गया।शिविर 271 मरीजों ने हड्डी रोग,आंख,वीपी, सुगर,सांस,लिपिड प्रोफाइल जांच व उपचार के साथ नि:शुल्क दवा प्राप्त किया हुआ।साथ ही 850 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराकर सलाह लेते दवा प्राप्त किया।तथा भारी संख्या में लोगों ने परामर्श भी प्राप्त किया।शारदा नारायण हास्पिटल मऊ के वरिष्ठ चिकित्सक संजय सिंह ने कहा कि बदलते परिवेश के साथ बीमारियां भी तेजी से अपना पैर पसार रही हैं।ऐसे में लोगों को अपने सेहत के प्रति जागरूक रहना चाहिए।स्वास्थ्य का समय-समय पर जांच करानी चाहिए।कोटेदार संघ के ब्लाक अध्यक्ष व युवा भाजपा नेता बृजेश सिंह ने कहा कि हमारा यह इलाका पिछड़ा क्षेत्र के रूप में भी जाना जाता है।यह इलाका आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है। हमारे द्वारा लोगों की सेवा के लिए सदैव कदम उठाया जाता है।उन्होंने इस सहयोग को लेकर चिकित्सकों की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।आगे कहा कि गरीब और कमजोर की सेवा कर मन को एक अलग प्रकार की शांति मिलती है।भाजपा जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार गांव की जनता के लिए सदैव खड़ी है ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी समरसता बनी रहती है मानव सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर इस प्रकार के कदम उठाने की जरूरत है।इस अवसर पर डॉ अजय शाह,डॉ नवीन श्रीवास्तव,डॉ मालविका राय,डॉ शिवांगी,डॉ वरूण,मनीष सिंह, बृजेश कुमार सहित गंगा जायसवाल,जैनेन्द्र सिंह, अखिलानंद पाण्डेय,सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।



