अंतर्राष्ट्रीय

बहलोलपुर में बिजली बिल राहत योजना के लिए लगाया है कैंप

ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के तहत बकाया बिजली बिलों पर बड़ी छूट दी जा रही है

गाजीपुर।पंसेरवा क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। 1 दिसंबर से शुरू हुई ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के तहत बकाया बिजली बिलों पर बड़ी छूट दी जा रही है।इसी क्रम में बहलोलपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर के परिसर में वृहस्पतिवार को विद्युत निगम द्वारा एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें उपभोक्ताओं को सरकार की इस प्रमुख योजना की जानकारी दी गई।शिविर में‌ विद्युत वितरण खंड जंगीपुर के उपखंड अधिकारी चंद्रमोहन कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने मार्च से 30 नवंबर तक का बिजली बिल जमा नहीं किया है, उन्हें ब्याज पर 100 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अतिरिक्त, मूलधन पर भी 25 प्रतिशत की राहत प्रदान की जाएगी।इस योजना का लाभ घरेलू श्रेणी के 2 किलोवाट तक और व्यावसायिक श्रेणी के 1 किलोवाट तक के कनेक्शन धारकों को मिलेगा।विद्युत निगम के अन्य कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि ओटीएस योजना उन उपभोक्ताओं के लिए भी है जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद से मार्च तक और उसके बाद से अब तक कोई भुगतान नहीं किया है।विभाग ने सभी विद्युत केंद्रों पर तैनात संविदा कर्मियों और टीजी-2 कर्मचारियों को कम से कम 5 उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया है। इस लक्ष्य की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी।योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए दिसंबर माह में पंन्सेरवा,बहलोलपुर,तांती,लहुरापुर, कोड़री,गहिली बसारिखपुर,भोजापुर,मुस्तफाबाद,हरदासपुर कला,नेवादा,हरिहरपुर,नखतपुर,चौथी,बिजौरा,नायकडीह,अतरौला, करूई,धनेशपुर सहित कई अन्य स्थानों पर भी शिविर आयोजित किए जाएंगे।ओटीएस योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण के समय 2000 रुपये की रसीद कटवाना अनिवार्य होगा। सरकार की इस योजना में बिजली चोरी से जुड़े बकायेदारों को राजस्व निर्धारण में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी, जिससे उन्हें एक और बड़ी राहत मिलेगी।इस मौके पर सत्येन्द्र कुमार सिंह,नीरज कुशवाहा, वकील राम,मृत्युंजय सिंह,रामकृष्ण,सुरेश यादव, आशुतोष पाण्डेय,श्रीकांत यादव,प्रीतम मौर्या,दुर्गेश यादव,विकास,अभिषेक सिंह प्रधान प्रतिनिधि बहलोलपुर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button