महापरिनिर्वाण से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों से बच्चों को अवगत कराया
पौराणिक स्थल जनपद कुशीनगर शैक्षणिक भ्रमण कर ज्ञान अर्जित किया

गाजीपुर।जिले के मरदह ब्लाक क्षेत्र मटेहूं गांव स्थित बहुरहवां बाबा इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य डॉ विनय कुमार यादव के नेतृत्व में पौराणिक स्थल जनपद कुशीनगर शैक्षणिक भ्रमण कर ज्ञान अर्जित किया।जहां छात्र-छात्राएं महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पहुंचे।यहां शिक्षकों व गाइड ने बुद्ध के जीवन,उनके उपदेश और महापरिनिर्वाण से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों से बच्चों को अवगत कराया।स्तूप,मंदिर परिसर और पुरातात्विक अवशेषों को देखकर विद्यार्थियों ने बौद्ध विरासत को प्रत्यक्ष रूप से समझा।प्रधानाचार्य डॉ विनय कुमार यादव ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों से आगे वास्तविक ज्ञान प्रदान करता है और उनके बौद्धिक तथा व्यवहारिक विकास में सहायक होता है।इस के दौरान विद्यार्थी बहुत खुश थे, क्योंकि उन्हें एक नई जगह घूमने और सीखने का मौका मिला,जिससे उनके उत्साह और खुशी में वृद्धि के साथ ही नयी उर्जा का संचार हुआ।



