आर ए एस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कालेज में फ्रेसर पार्टी का आयोजन

मऊ।पिपरीडीह परदहां ब्लाक क्षेत्र के पिपरीडीह स्थित आर ए एस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कालेज में फ्रेसर पार्टी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा रविकांत तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर की।कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए शानदार प्रस्तुतियां दी। फ्रेशर पार्टी में छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी। छात्राओं ने हरियाणवीं गीतों पर नृत्य की बेहतर प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। छात्राओं की तरफ से दी गई नृत्य की प्रस्तुतियों ने ऐसा रंग जमाया कि दर्शक दीर्घा में बैठे छात्र छात्राएं व शिक्षक भी झूमने लगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रविकांत तिवारी ने कहा कि फ्रेशर्स पार्टी का मुख्य उद्देश्य नए छात्रों का स्वागत करना और उन्हें कॉलेज के माहौल में समायोजित होने में मदद करना है। यह पार्टी नए और पुराने छात्रों के बीच संबंध मजबूत करने, आपसी समझ बढ़ाने और एक दोस्ताना वातावरण बनाने में सहायक होती है। आप सभी नए छात्रों के लिए,यह एक नई शुरुआत है। आपके सामने अनगिनत अवसर और चुनौतियाँ हैं।कॉलेज का जीवन आपके व्यक्तित्व को निखारने और आपके भविष्य को संवारने का समय है। यहाँ आप केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं,बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों और आदर्शों को भी सीखेंगे।इस मौके पर शतवंत यादव,ज्ञान प्राश सिंह,रवि कुमार,दीलीप सिंह,सिद्धार्थ,सुरेंद्र,तारीक,प्रवल, प्रियंका यादव,अनुज उपस्थित रहे।



