अंतर्राष्ट्रीय

प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आरपार की लड़ाई का ऐलान मरदह ब्लाक के कर्मचारी

उपरांत ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध एवं अन्य विभागो के कार्य उच्चाधिकारियों द्वारा जबरन भय

मरदह गाजीपुर।शोषण के विरुद्ध सचिव संगठन ने बैठक कर जताया रोष,प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आरपार की लड़ाई का ऐलान,विकास खण्ड मरदह के सभागार में ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें सामूहिक चर्चा के उपरांत ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध एवं अन्य विभागो के कार्य उच्चाधिकारियों द्वारा जबरन भय का वातावरण उत्पन्न कर सचिवों पर दबाव बनाकर कराने की दिन प्रतिदिन बढ़ती प्रवृत्ति पर रोष व्यक्त किया गया।प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 01 दिसंबर से 04 दिसंबर तक विरोध स्वरूप काला फीता बांधकर कार्य करने का निर्णय लिया गया।सत्याग्रह/आंदोलन के अगले चरण में मुख्यमंत्री को पत्रक देने एवं सुनवाई न होने की दशा में अंततःकार्य बहिष्कार का निर्णय सामूहिक रूप से लिया गया।काली पट्टी बांध कर सांकेतिक रूप में मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया।इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष रमेशचंद्र,राजेन्द्र यादव,धर्मेन्द्र यादव,सुनील कन्नौजिया,दीपक कन्नौजिया,मदनमोहन गुप्ता,प्रदीप प्रभाकर,अवधेश खरवार,जितेन्द्र कुमार,ज्योति सिंह,कुमुद श्रीवास्तव,बबलू गुप्ता,मनीष गोड़,मंयक मिश्रा,आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button