अंतर्राष्ट्रीय

कबीरपुर गांव निवासी सपा नेता ने घोसी विधायक को दी श्रद्धांजलि

कबीरपुर गांव निवासी सपा नेता ने घोसी विधायक को दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर।मरदह पड़ोसी मऊ‌ जिले की घोसी विधानसभा के दादनपुर गांव निवासी समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। निधन के बाद से लगातार दलिय सीमा तोड़ कर पूर्वांचल सहित प्रदेश के कोने-कोने से पहुंच सांसद विधायक मंत्री सहित समाजसेवी,नेता शुभचिंतकों का श्रद्धांजलि अर्पित करने का तांता लगा हुआ है।इसी क्रम में जहुराबाद विधानसभा क्षेत्र के कबीरपुर कंसहरी गांव निवासी युवा सपा नेता अजय यादव ने पैतृक आवास पर पहुंचकर स्व.विधायक के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि विधायक सुधाकर सिंह का निधन अत्यंत दुःखद है।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो।आगे कहा कि समाज के अमूल्य धरोहर को हमने खो दिया है।उनका निधन सम्पूर्ण समाज की अपूर्णीय क्षति है।
घोसी उपचुनाव में भाजपा को सपा ने दी चुनौती
सुधाकर सिंह 2022 में घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव में एक प्रमुख चेहरे के रूप में सामने आए थे और भाजपा के दारा सिंह चौहान को कड़ी टक्कर दी थी।इस उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा को परास्त किया था। लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय सुधाकर सिंह को सपा का वरिष्ठ नेता माना जाता था और उनकी जीत ने पूर्वांचल में पार्टी की पकड़ को मजबूत किया था।
सुधाकर सिंह का राजनीतिक सफर और विरासत
मऊ।जिले के निवासी सुधाकर सिंह ग्रामीण इलाकों के मुद्दों पर लंबे समय से मुखर रहे। किसान और दलित समुदाय के बीच उनकी लोकप्रियता काफी अधिक थी।उनके निधन के बाद घोसी विधानसभा सीट पर अब नए उपचुनाव की संभावना बढ़ गई है, जो राजनीतिक दलों के बीच फिर से कड़ी टक्कर का केंद्र बन सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button