बलिया सांसद ने अधिशासी अभियंता को भेजा पत्र
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन मार्ग होने के कारण महिपालपुर से डोड़सर गांव की विद्युत कनेक्शन वर्षों से नहीं हो पाई है

गाजीपुर।लोकसभा क्षेत्र बलिया समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पाण्डेय ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड कासीमाबाद लिखा पत्र।मालूम हो कि लम्बे समय से जनहित से जुड़े मांगों को संज्ञान लेकर यह पत्रक युवा सपा नेता राजीव यादव राजू के हाथों जिला मुख्यालय पर सौंपा गया।जिसमें सनेहुआ फीडर के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन मार्ग होने के कारण महिपालपुर से डोड़सर गांव की विद्युत कनेक्शन वर्षों से नहीं हो पाई है। जिससे सैकड़ों परिवारों को आज भी बिजली सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है।जिसकी लम्बाई बीच की दूरी लगभग एक किलोमीटर है। यहां के ग्रामीण वर्षों से बास बल्ली के सहारे निजी बिजली तार फैलाकर अपना विद्युत उपयोग करते हैं।जिससे कभी भी बड़े दुर्घटना घटित हो सकती है।तथा ग्राम सभा रायपुर बाघपुर के पण्डितपुरा बस्ती में सड़क के बीचोंबीच दो विद्युत पोल हादसे को आमंत्रण दे रहे इन्हें अन्यंत्र शिफ्टिंग किया जाए जिससे ग्रामीणों को आवागमन करने व बिजली उपयोग करने में सहूलियत मिले।



