अंतर्राष्ट्रीय

जहूराबाद‌ विधानसभा क्षेत्र नेता विहीन हो‌‌ रही भारतीय जनता पार्टी

कौन है जो कार्यकर्ताओं की लड़ाई को मजबूती से लड़ेगा

गाजीपुर।जनपद के चर्चित विधानसभाओं में सुमार 377‌ जहुराबाद
विधानसभा क्षेत्र नेता विहीन हो‌‌ रही‌ भाजपा।भारतीय जनता पार्टी जहूराबाद में नेतृत्व की कमी होती जा रही है कार्यकर्ता इस इंतजार में कई साल से लगे है कि कौन है जो कार्यकर्ताओं की लड़ाई को मजबूती से लड़ेगा,ऐसा अभी तो कुछ देखने को नहीं मिल रहा है,जहूराबाद विधानसभा में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य को डॉक्टर से झगड़ा करने को लेकर जेल तक भेज दिया जाता है और पार्टी नेतृत्व तमाशबीन बनी रहती है,अभी कुछ दिन पहले एक मामले में रंगदारी को लेकर जेल की सैर करा दी जाती है और वो भी सबसे मजेदार तो तब होता है जब रंगदारी के मामले में पुलिस वादी बन जाती है,उसके बाद जहूराबाद में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय का आगमन होता है और वो इन सब घटनाओं को लेकर प्रभारी निरीक्षक को हिदायत भी देते है कि कार्यकर्ताओं को परेशान मत करिए और उन्होंने पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुशवाहा के मामले में जिलाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बावजूद भी संतोष कुशवाहा का मामला ठंडे बस्ते में है,कुछ दिनों पूर्व पार्टी के एक दिग्गज नेता की गाड़ी थाने में बंद कर दी जाती है और उसको छुड़ाने के लिए विधानसभा की तैयारी कर रहे एक नेताजी जाते है तो पुलिस से उनकी कहासुनी हो जाती है और गाड़ी सीज भी हो जाती है,अभी बीती रात पूर्व मंडल अध्यक्ष के बेटे से पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से कहासुनी हो जाती है और अंत में मामला सुलहनामा तक पहुंच जाता है,अब कार्यकर्ता यह सोचने पर मजबूर है कि वो कौन तपस्वी होगा जो कार्यकर्ताओं के हित के लिए पार्टी के अंदरखाने से लेकर विपक्षी दलों के साथ साथ प्रशासन से भी टकरा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button