भोजापुर न्याय पंचायत का बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न हुआ
छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपने हुनर का परचम लहराया

बिरनो गाजीपुर।शिक्षा क्षेत्र के भोजापुर न्याय पंचायत वार परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के बालक- बालिका वर्ग का बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता कम्पोजिट विद्यालय मुस्तफाबाद में
सम्पन्न हुआ।परिषदीय विद्यालयों के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपने हुनर का परचम लहराया।प्रतियोगिता में दौड़,रिले दौड़,हर्डिल,लम्बी कूद, ऊंची कूद,गोला फेंक,चक्का फेंक,वालीवाल,फुटबॉल,हैण्डवाल, क्रिकेट,बैड मिन्टन,जिम्नास्टिक, योगा,कुश्ती,जूडो-कराटे,व्यायाम,राष्ट्रीय एकांकी,लोकगीत,समूहगान, अन्त्याक्षरी,आदि खेल आयोजित हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मिन्हाज,एआरपी
रामाकांत जायसवाल,नागेन्द्र यादव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।खंड शिक्षा अधिकारी मिन्हाज अंसारी ने कहा कि खेलों से यह प्रतीत हो रहा है कि प्रतिभाएं किसी अभाव की मोहताज नहीं होती बस जरूरत है उन्हें तरासने की जिससे वह गांव से निकलकर देश का नाम रौशन करें।छात्र छात्राओं का सार्वगींण विकास होता है, उत्तर प्रदेश की सरकार परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प के माध्यम शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना,खेलकूद से बच्चों में कौशल विकास,नेतृत्व क्षमता का ज्ञान देना है।ऐसे आयोजन लगातार होने चाहिए जिससे बच्चों की स्पर्धा को नहीं ऊंचाई मिल सकें।इस मौके पर रामप्रवेश सिंह,प्रमोद गौतम,दिनेश सिंह,गुलाब वर्मा,सत्यप्रकाश सिंह,वीरेन्द्र यादव,मनोज यादव,आशुतोष सिंह, राजीव कुमार,अंजुलता प्रजापति,मोहम्मद सलाउद्दीन,विश्वजीत गुप्ता, मनोज यादव,मनोज पंकज,कुलदीप सिंह,सत्येन्द्र राजभर,अशोक यादव,कुमारी देवी,रामाश्रय गौतम,बृजभान यादव,चिंतामणि पाण्डेय, राधेश्याम पाण्डेय,प्रतीक ओझा आदि मौजूद रहे।



