अंतर्राष्ट्रीय

ग्राम प्रधान तांती को मातृशोक, क्षेत्र में गहरा शोक की लहर

48 वर्षीया गीता देवी का हुआ आक्समिक निधन

गाजीपुर।जिले के मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत तांती ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन यादव के सांस गीता यादव 48 वर्ष पत्नी लल्लन यादव का आक्समिक निधन से क्षेत्र में गहरा शोक की लहर।मालूम हो कि गीता यादव को शनिवार की देर रात को पेट में दर्द उठा तो परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल मऊ लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया सभी लोगों का रो रोकर कर हाल बेहाल हो उठा खबर गांव में और क्षेत्र में फैलते ही रविवार को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी लोग शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृतक आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।गीता देवी के निधन पर समाजवादी पार्टी से जंगीपुर विधानसभा के विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।शोकाकुल परिजनों में प्रधान प्रतिनिधि राहुल उर्फ पप्पू यादव,दीपक यादव,रामपुकार यादव,हिमांशू यादव,दीपांशू यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंतिम दाह संस्कार कार्यक्रम शहर स्थित श्मशान घाट पर किया गया मुखाग्नि मृतका के पति लल्लन यादव ने दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button