अंतर्राष्ट्रीय

माता जीऊती आदर्श इण्टर कालेज रानीपुर मरदह के एकलौते खिलाड़ी ने जीता 3 गोल्ड मेडल

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियनशिप के उपविजेता

गाजीपुर।शहर के पीजी कॉलेज के मैदान पर 75 वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में फुल्लनपुर निवासी यशवीर प्रताप सिंह पुत्र संदीप कुमार सिंह को मिला तीन प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल।दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियनशिप के उपविजेता रूप माता जीऊती आदर्श इण्टर कालेज रानीपुर मरदह के एकलौते खिलाड़ी में शामिल को भी पदक,प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित होने पर शहर से लेकर गांव तक हर्ष का माहौल।विद्यालय के छात्र यशवीर प्रताप सिंह ने 100 मीटर व 200 मीटर लम्बी दौड़ व लाग्न जम्प में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक रामाधार यादव ने खिलाड़ी को भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य डा.संजय यादव ने कहा कि यशवीर प्रताप सिंह अपने हुनर का परचम लहराते हुए क्षेत्र का नाम रौशन करने का कार्य किया है,निश्चित तौर पर यह आगे बढ़कर जनपद,मंडल,प्रदेश का मान बढ़ाने का कार्य करेंगे मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button