बसपा नेता लल्लन राजभर की माता का निधन, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
दलिय सीमा को तोड़कर क्षेत्रीय नेताओं ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया
गाजीपुर।मरदह गांव निवासी वरिष्ठ बसपा नेता व राजभर समाज के संरक्षक लल्लन राजभर की माता जी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य तिजिया देवी की सासू माता सामपाती देवी 90 वर्ष का पैतृक आवास पर सोमवार की देर शाम को निधन से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।हजारों लोगों ने दलिय सीमा तोड़ कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मृतक आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।मालूम हो कि मृतका लम्बे समय से अस्वस्थ चल रही थी जिनका निधन स्थानीय बस स्टैंड स्थित आवास पर हो गया।मंगलवार की सुबह शव यात्रा निकली जो पूरे नगर भम्रण के उपरांत शहर स्थित श्मशान घाट पर अंतिम दाह संस्कार सम्पन्न किया गया।मुखाग्नि मृतका के बड़े पुत्र कन्हैया राजभर ने दिया।श्रद्धांजलि देने वालों में मृतका के छोटे पुत्र सुरेश राजभर,सपा नेता महेंद्र चौहान, राजीव यादव,संतोष चौबे,भाजपा नेता प्रवीण पटवा,रविप्रताप सिंह,
पूर्व विधायक कालीचरण राजभर,सहित राजू सिंह,विजय बासफोर,राजकुमार मास्टर,सुरेन्द्र राजभर,अब्दुल सलाम अहमद,श्रीप्रकाश पासवान,मनोज निर्मल,सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



