कुश्ती कला प्रतियोगिता गांव की अनमोल धरोहर है:विजय सिंह यादव पूर्व प्रमुख
पहलवानी युवाओं को स्वस्थ रहने,देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करती है

गाजीपुर।मरदह-क्षेत्र के बेलसडी गांव में नेहरू युवा दंगल का वार्षिक विशाल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें दंगल मेला का भी आयोजन हुआ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय सिंह यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने अखाड़े में जाकर पहलवानों से परिचय प्राप्त किया।उन्होंने कहा कि पहलवानी युवाओं को स्वस्थ रहने,देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करती है।उन्होंने कुश्ती जैसी पारंपरिक खेल विधाओं को अनुशासन,परिश्रम और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने वाला बताया।आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं।कुश्ती गांव की अनमोल धरोहर है।उन्होंने युवाओं से खेल के साथ-साथ शिक्षा में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया,ताकि वे समाज और प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें।प्रतियोगिता के अंत में विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।आयोजकों ने बताया कि आने वाले वर्षों में इस पारंपरिक दंगल को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा,ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को व्यापक मंच मिल सके।इस मौके पर उपेन्द्र कुमार,साहिल,वीरेंद्र यादव, संजय मास्टर,छबिलाल राम,बलिराम सिंह,रामनारायण यादव रामविलास राजभर,प्रीतम कन्नौजिया,हरिनाथ राजभर, अभिषेक राजभर,हरिप्रसाद पाण्डेय,
रामदास यादव,हरिप्रकाश पांडेय,पंकज पांडेय,नागेंद्र सिंह,पवन सिंह,विनोद चौहान आदि मौजूद रहे।



