अंतर्राष्ट्रीय

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत ,गांव में शोक की लहर

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत ,गांव में शोक की लहर

गाजीपुर।मरदह।थाना के भोजापुर गांव निवासी सतीश खरवार उम्र 26 वर्ष की वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर नन्दगंज नैसारा पेट्रोल पम्प के पास बुधवार की सुबह सड़क दुघर्टना में मौत हो गयी।डीसीएम चालक सतीश खरवार वाराणसी से फल लोडकर मऊ फल मंडी के लिए रात्रि में निकले थे।अज्ञात बड़े वाहन से टक्कर में डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।सतीश खरवार को गम्भीर रूप से घायलावस्था में जिला चिकित्सालय में मौत हो गयी।हादसे में मृत सतीश खरवार-सत्यनाराण खरवार के एकलौते पुत्र थे।सतीश खरवार का एक मात्र पुत्र शिवा सात माह का है।वह गाड़ी चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन करने वाला परिवार का एकलौता कमाऊ सदस्य था।हादसे के बाद सतीश कुशवाहा की पत्नी लक्ष्मी देवी संगीता देवी के रोने बिलखने से गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button