ग़ाज़ीपुर

ग्रीनमैन डा.अरविंद कुमार आजाद भूटान (थिम्पू) में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से होंगे सम्मानित

ग्रीनमैन डा.अरविंद कुमार आजाद भूटान (थिम्पू) में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से होंगे सम्मानित

गाजीपुर।जनपद के जखनियां तहसील क्षेत्र के मुदियारी ग्राम सभा निवासी ग्रीनमैन डा.अरविंद कुमार आजाद भूटान (थिम्पू) में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से होंगे सम्मानित। 12 सितंबर से 17 सितंबर तक होने वाले भूटान भारत अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में ग्रीनमैन स्वास्थ्य विभाग आयुष्मान भारत में अपनी सेवाएं देने के साथ ही साथ सामाजिक क्षेत्रों पर्यावरण संरक्षण,साहित्यिक,सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु डा. अरविंद कुमार आजाद को भूटान (थिंफू) में अंतरराष्ट्रीय सामान से नवाजा जाएगा। बता दें कि इससे पूर्व भी नेपाल काठमांडू में ग्रीनमैन को नेपाल भारत साहित्य रत्न, नेपाल भारत युवारत्न अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जा चुका है। इसके साथ ही साथ सन् 2021 में यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली में इन्हें सम्मानित किया गया था। 2023 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में डॉक्ट्रेट की मानद् उपाधि से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही साथ इन्हें विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ भागलपुर बिहार द्वारा विद्यासागर की मानद् उपाधि से सम्मानित किया गया था तथा मेरठ में क्रांतिधरा साहित्य अकादमी द्वारा पर्यावरण प्रहरी अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 2022 में मध्य प्रदेश भोपाल विश्वविद्यालय में रामधारी सिंह दिनकर स्मृति सम्मान व राष्ट्रीय सूर वातायन सम्मान,लखनऊ में राष्ट्रीय हित प्रतिभा सम्मान,अटल स्मृति सम्मान,पूर्वांचल रत्न सम्मान सहित देश विदेश के सरकारी व गैरसरकारी संस्थाओं द्वारा अनेकों सम्मान प्राप्त हो चुका है । स्थानीय लोगों को जब यह पता चला कि भूटान देश के थिम्पू में ग्रीनमैन को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा तो विभागीय सहकर्मियों सहित ईस्ट मित्रों के शुभकामना देने वालों का तांता लग गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button