रोजगार सेवक संघ का शिष्टमंडल सुधीर राय के नेतृत्व एडीओ क़ृषि से मिला
रोजगार सेवक संघ का शिष्टमंडल सुधीर राय के नेतृत्व एडीओ क़ृषि से मिला

गाजीपुर।भांवरकोल स्थानीय विकास खंड कार्यालय में दोपहर के समय ग्राम रोजगार सेवक संघ का शिष्टमंडल सुधीर राय के नेतृत्व एडीओ क़ृषि से मिला और एक पत्रक सौपा।इस पत्रक में आग्रह किया गया है कि रोजगार सेवकों को एग्रो स्टेटिक डिजीटल क्राप सर्वे योजना के तहत सर्वेयर के रुप में नियोजित किया गया है वह किसी भी रूप से उचित नही है।क्योंकि इस क्षेत्र में पूर्ण अनुभव तो कृषि विभाग और लेखपाल को अक्सर होता है जबकि हम रोजगार सेवकों को क्राप सर्वे संबंधित कार्य अनुभव दूर दूर तक नही है।यह कार्य निश्चित रुप से कृषि विभाग के कर्मचारियों णऔर लेखपालों को करने के लिए सौपा जाना चाहिए।इसलिए हम रोजगार सेवकों को सरवेयर के ड्यूटी से निश्चित रुप से हटवाने के कष्ट करें क्योंकि हम सब यह कार्य निष्पादन करने में पूर्णतःअसमर्थ हैं।बीडीओ को पत्रक सौंपने वाले शिष्ट मंडल मे अध्यक्ष सुधीर राय के अलावा सियाराम सिह यादव,अकबर अल खां,बब्लू यादव,विनय कुमार,हरेराम भारती, मनोज राय,राधेश्याम,संतोष यादव,उपेंद्र भारती,बरमेश्वर राम,बिनोद यादव,अंजू यादव,राजेश,सुनिल,गीता पांडेय,अशोक राम,गीता राय अशोक कुशवाहा,पुष्पा देवी आदि रोजगार सेवक शामिल थे।



