कांग्रेस पार्टी नेताओं को 20 घंटो तक किया गया हाउस अरेस्ट
कांग्रेस पार्टी नेताओं को 20 घंटो तक किया गया हाउस अरेस्ट

गाजीपुर।मरदह थाना क्षेत्र के दो कांग्रेस पार्टी नेताओं को 20 घंटो तक किया गया हाउस अरेस्ट।वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले ही भोजापुर गांव निवासी कांग्रेस पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर पाण्डेय व नरवर गांव निवासी कांग्रेस पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र पाण्डेय को बुधवार की देर शाम से वृहस्पतिवार की शाम तक लगभग 20 घंटे तक थाना पुलिस ने एहतियातन हाउस अरेस्ट कर लिया था।पुलिस ने दोनों नेताओं के पैतृक स्थित उनके आवास पर निगरानी बढ़ा दी थी।कांग्रेस पार्टी ने पहले ही प्रधानमंत्री के दौरे का विरोध करने की घोषणा की थी.मोदी के दौरे के दौरान मॉरिशस के प्रधानमंत्री भी मौजूद रहेंगे और दोनों देशों के बीच अहम द्विपक्षीय वार्ता होनी थी कोई अनहोनी ना हो इसके लिए एहतियातन निगरानी बढ़ा दी है.बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी ने पहले ही प्रधानमंत्री के दौरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था।जिसको देखते हुए नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया था।



