अंतर्राष्ट्रीय

आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान

आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान

मऊ।आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियानपरदहां ब्लाक क्षेत्र के पिपरीडीह स्थित कृष्णा इंटर कालेज में आरपीएफ ने रेलवे के प्रति जागरूकता अभियान चला कर स्कूली बच्चों को जागरूक किया।
कृष्णा इंटर कालेज में आरपीएफ द्वारा चलाये गए जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुए आरपीएफ एसआई इन्द्रजीत यादव ने छात्र छात्राओं तथा अभिभावकों से कहा कि आप कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने एवं उतरने का प्रयास ना करे।साथ ही बच्चों को अनजान व्यक्तियों से कुछ लेकर नहीं खाने की सलाह दी गई है। बताया गया खाने की जिद करने वाला व्यक्ति नशा खुरानी गिरोह का सदस्य हो सकता है। इसके अलावा बिना टिकट के रेल यात्रा करने पर यात्रियों को होने वाले नुकसान के प्रति भी उन्हें जागरूक किया। मानव दुर्घटनाएं तब होती हैं,जब लोग लापरवाही से पटरियां पार करते है या ट्रैक पर चलते हैं.अलार्म चेन पुलिंग बिना कारण के करना कानूनन अपराध है।और इसके गंभीर दुष्परिणाम होते है।तथा अपने.मवेशियों को पटरियों पर लाना या चराना न केवल जानवरों की जान को खतरे में डालता है। बल्कि ट्रेनों की सुरक्षा पर भी असर डालता है। ट्रेनो पर पथराव, पटरियों पर वस्तुएं रखना, सिंग्नल गियर्स से छेड़छाड़ करना जैसी गतिविधियां न केवल यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालती है। बल्कि रेलवे संपति को भी नुकसान पहुंचाती है।ऐसा करते पाये जाने पर रेलवे अधिनियम के तहत इन कार्यों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान है।दोषी पाये जाने पर अभियुक्तों को जेल और जुर्माना दोनों का सामना करना पड़ सकता है।आरपीएफ ने छात्र छात्राओं से अपील की कि वे ‘रेलवे सुरक्षा दूत बनकर जागरूकता फैलाएं और अपने समुदाय में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाए। इस मौके पर प्रदीप कुमार सिंह निदेशक ,विजय यादव,रमाशंकर,हरेंद्र मौर्य,अशोक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button