ग़ाज़ीपुर
बाल विकास परियोजना अधिकारी मरदह ने 20 आंगनबाडियों का मानदेय रोका,मचा हड़कंप
बाल विकास परियोजना अधिकारी मरदह ने 20 आंगनबाडियों का मानदेय रोका,मचा हड़कंप

गाजीपुर।बाल विकास परियोजना अधिकारी मरदह ने 20 आंगनबाडियों का मानदेय रोका,मचा हड़कंप।सीडीपीओ धनेश्वर प्रसाद ने बताया कि बार-बार निर्देश के बाद भी 20 आंगनबाडियों द्वारा विभागीय कायों में रुचि नहीं ली जा रही थी।जिससे सभी लाभार्थियों का ई-केवाईसीऔर फेस कैप्यरिंग करना रूका था जो अति आवश्यक था।कई बार कहने के बाद भी इन लोगों ने कोई रूचि नहीं दिखाई तो उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए 20 आंगनबाडियों का मानदेय अवरुद्ध किया गया।जब तक यह कार्य पूर्ण नहीं कर लेती है,तब तक इनका मानदेय रूका रहेगा।लाभार्थी का ई-केवाईसी और फेस कैप्यरिंग नहीं होगा तो वह विभागीय लाभ पाने से वंचित हो जाएंगे।इस कारवाई के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।



