सराय मुबारक गांव की असहाय विधवा के लिए मददगार बनी पुष्पा देवी ने दिखाया दरियादिली
इंसानियत के नाते मदद को आगे निकली पुष्पा देवी

गाजीपुर।असहाय परिवार को मां इंद्रावती इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प सेवठा सिंगेरा की प्रोपराइटर पुष्पा देवी के तरफ से संरक्षक प्रदीप प्रभाकर के द्वारा दी गयी दस हजार रुपये आर्थिक सहायता।ब्लाक के सराय मुबारक गांव निवासी हलवाई का कार्य करने वाले बृजेश राजभर उम्र 27 वर्ष की मृत्यु गंभीर बिमारी के कारण तीन दिन पूर्व हो गयी थी।बृजेश के माता-पिता की भी मृत्यु पूर्व में हो चुकी है।बृजेश परिवार के एकलौते कमाऊ सदस्य थे।गांव के लोगो ने चंदा एकत्र कर अंतिम संस्कार किया।उनकी पत्नी रीमा राजभर सहित दो पुत्रियां है जिनकी देखभाल करने वाला कोई नही है।पत्नी रीमा राजभर के दुःख की घड़ी में आर्थिक सहायता देने के कार्य को काफी सराहा जा रहा है।इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापक अजय तिवारी,कैलाश पाठक,सत्यप्रकाश तिवारी,रामचन्द्र राजभर,चौथी राजभर,भुल्लन राजभर,पंचदेव उपाध्याय,अखिलेश दुबे,जमीदार उपाध्याय,दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।प्रदीप प्रभाकर ने कहा कि असहाय,जरूरतमंदों की मदद करना जीवन का सबसे बड़ा पुनीत कार्य है।सभी सम्पन्न लोगों को आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए।



