ग़ाज़ीपुर

मुख्यमंत्री जन‌ स्वास्थ्य आरोग्य मेला में 117 मरीजों का हुआ इलाज

मरदह विकासखंड के एक सीएचसी व तीन पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन‌ स्वास्थ्य आरोग्य मेला सम्पन्न

गाजीपुर।मरदह रविवार को विकासखंड के एक सीएचसी व तीन पीएचसी पर सुबह दस बजे से मुख्यमंत्री जन‌ स्वास्थ्य आरोग्य मेला का आयोजन किया गया।जिसमें ब्लाक क्षेत्र के 117 मरीजों ने परीक्षण परामर्श के साथ निःशुल्क पंजीकरण सहित दवा प्राप्त किया।सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पर डा.सत्यम कुमार ने 30 मरीजों को देखा साथ ही साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मटेहूँ में डॉ.राजीव‌ गोड़ ने 29,प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पाडेयपुर राधे में डॉ.आसिफ लारी ने 28 तथा प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र अविसहन में डॉ.इमरान उस्मानी ने 30 मरीजों का इलाज किया।इस प्रकार मेला में कुल 117 मरीजों की जाँच व नि:शुल्क दवा वितरण किया गया।जिसमें लीवर के 7,सांस के -19,बुखार के 13, मधुमेह – 2, पेट दर्द 6 – , एनिमिया-2,हाईपर टेंशन 9-अन्य रोगी 59 मरीजों को देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button